फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   2117 crore rupees will be spent on the construction of ring road in Bareilly

Bareilly Ring Road: बरेली में रिंग रोड के निर्माण में खर्च होंगे 2117 करोड़ रुपये, विकास को मिलेगी रफ्तार

Fri, 17 Jan 2025 07:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 07:05 PM IST
सार

बरेली में 2117.07 करोड़ रुपये की लागत से 30 किलोमीटर लंबा रिंगरोड बनेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर एक्स पर शुक्रवार को यह जानकारी साझा की।  

विज्ञापन
2117 crore rupees will be spent on the construction of ring road in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली में रिंग रोड के निर्माण पर 2117.07 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फोर लेन रिंग रोड 29.92 किलोमीटर लंबा होगा लेकिन पुल और अंडरपास संरचनाएं सिक्स लेन के हिसाब बनेंगी। शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर एक्स पर शुक्रवार को सुबह जानकारी दी। 

विज्ञापन


रिंग रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-530 बी पर झुमका चौराहा, धंतिया गांव के पास से शुरू होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ट्रम्पेट इंटरचेंज सहित इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास समाप्त होगा रिंग रोड बनने पर बरेली शहर को जाम से राहत मिलेगी। दूसरे जिलों से आने वाले वाहन भी बिना रुके शहर को पार कर सकेंगे। रिंग रोड के लिए टेंडर निकल चुके हैं। भूमि अधिग्रहण पर 800 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। 
विज्ञापन


इसके लिए 350 करोड़ रुपये की मंजूरी भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पास एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय ने भेज दी है। किसानों के खाते में मुआवजे की राशि भेजने की तैयारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई के परियोजना अधिकारी प्रशांत दुबे ने अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पत्राचार किया है। अगर कोई बाधा नहीं पड़ी तो अक्तूबर तक रिंग रोड का निर्माण शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed