फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईसीएसई: हार्टमन के क्षितिज बने मंडल टॉपर

आईसीएसई: हार्टमन के क्षितिज बने मंडल टॉपर

Thu, 09 May 2019 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
आईसीएसई: हार्टमन के क्षितिज बने मंडल टॉपर

हार्टमन के शाश्वत ही सेंकेड और सेंट मारिया की वैष्णवी सिंह थर्ड टॉपर

विज्ञापन
बरेली। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (आईसीएसई) का रिजल्ट जारी तो मंगलवार को ही हो गया था लेकिन टॉपर्स की स्थिति बुधवार को साफ हो पाई। हार्टमन सीनियर सेकेंड्री स्कूल के क्षितिज सिंह ने 98.2 प्रतिशत पाकर मंडल में टॉप किया है। दूसरे नंबर के टॉपर भी इसी स्कूल के शाश्वत अग्रवाल हैं जिन्हें 98 प्रतिशत अंक मिले हैं। 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज की वैष्णवी सिंह मंडल की थर्ड टॉपर बनीं।
क्षितिज को 500 में 491 अंक मिले हैं। कंप्यूटर में 100, मैथ्स में 99, अंग्रेजी में 96, सोशल साइंस और हिंदी में उनके 98-98 अंक हैं। सेकेंड टॉपर शाश्वत को 490 अंक मिले हैं, उनके कंप्यूटर में 100, अंग्रेजी में 96, हिंदी में 99, मैथ्स में 98 और साइंस में 97 नंबर हैं। थर्ड टॉपर वैष्णवी सिंह के 489 अंक हैं। उन्हें कंप्यूटर में 100, अंग्रेजी में 94, हिंदी में 99, हिस्ट्री में 99 और मैथ्स में 97 अंक मिले हैं।
विज्ञापन


लोड बढ़ने से जवाब दे गई थी वेबसाइट
मंगलवार को आईसीएसई और आईएससी का रिजल्ट एकसाथ घोषित हुआ था। मगर वेबसाइट पर अत्यधिक लोड हो जाने से आईसीएसई का कंपाइल रिजल्ट डाउनलोड नहीं हो सका। विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट डाउनलोड करके खुद को टॉपर बताते रहे लेकिन स्कूलों ने इसे घोषित करने से साफ इनकार कर दिया था। बुधवार सुबह वेबसाइट पर लोड कम हुआ तो कंपाइल रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद स्कूलों ने टॉपर्स की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed