फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दस को आएंगे सीएम, 11 को पीएम का चेंजओवर

दस को आएंगे सीएम, 11 को पीएम का चेंजओवर

Sat, 06 Apr 2019 02:14 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
दस को आएंगे सीएम, 11 को पीएम का चेंजओवर
बरेली। दस अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ की देवचरा में चुनावी जनसभा है, जबकि 11 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी शाम छह बजे त्रिशूल एयरबेस पर चेंजओवर करेंगे। सीएमओ और पीएमओ से इसकी सूचना आने के बाद प्रशासन और इंटेलीजेंस दोनों ही सक्रिय हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को वीवीआईपी प्रोग्राम की सूचना भेजते हुए उन्हें अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर से जारी हुए प्रोग्राम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लखनऊ से विशेष विमान से सुबह 11.10 बजे यहां उतरेंगे। इसके बाद वह देवचरा में आंवला से भाजपा सांसद धर्मेेंद्र कश्यप की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बिल्सी (बदायूं) रवाना हो जाएंगे। इसके दूसरे दिन 11 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी मुरादाबाद से हेलीकाप्टर से शाम छह बजे त्रिशूल एयरबेस पहुंचेंगे। यहां पांच मिनट के बाद वह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि सीएम और पीएम के कार्यक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed