फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिलाओं ने ठाना है, लोकतंत्र को मजबूत बनाना है

महिलाओं ने ठाना है, लोकतंत्र को मजबूत बनाना है

Fri, 29 Mar 2019 08:30 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 29 Mar 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने ठाना है, लोकतंत्र को मजबूत बनाना है
महिलाओं ने ठाना है, लोकतंत्र को मजबूत बनाना है - फोटो : अमर उजाला, बरेली

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बेसिक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं बीटीसी की छात्राओं को मतदान करने की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रवि रंजन ने किया। बीटीसी छात्रा शालू देवी एवं शानू वर्मा ने स्वागत गीत और ओमनरायन शास्त्री ने लोकगीत प्रस्तुत कर मतदान के प्रति जागरूक किया। सीडीओ ने कहा कि मतदान सबका अधिकार है। इसलिए सभी लोग सोंच समझकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने मौजूद शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्राओं को घर के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की प्रेरणा दी और मौजूद लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डायट प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता ने शिक्षिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह स्कूल में छात्रों को जागरूक कर बताएं कि वह घर में मां-पिता आदि को वोट डालने की प्रेरणा दें। इसी के साथ शिक्षिकाओं से मतदान के लिए संकल्प पत्र भरवाए गए। इस मौके पर डायट स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला का प्रयास सराहनीय

सीडीओ रवि रंजन ने कहा है कि अपराजिता अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने की मुहिम चलाई जा रही है। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत अमर उजाला की पहल से निश्चित रूप से सफलता मिलेगा और बस बार मतदान प्रतिशत रिकार्ड बढ़ेगा।

राष्ट्रहित के लिए करें मतदान

मतदान का अधिकार सभी को मिला है। इसलिए सभी लोग देशहित के लिए अपने मतधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान के दिन को बूथ दिवस के रूप में मनाएं।
- डॉ.ओपी गुप्ता, प्राचार्य डायट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed