{"_id":"5c798aadbdec225eb65e06dd","slug":"201551469229-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर मालगाड़ी ने सिग्नल और बिलपुर में ट्रक ने तोड़ा बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर मालगाड़ी ने सिग्नल और बिलपुर में ट्रक ने तोड़ा बूम
विज्ञापन
मालगाड़ी के गेट ने तोड़ा होम सिग्नल, ट्रेनें थमी
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शुक्रवार का दिन रेल संचालन के लिए काफी खराब रहा। जंक्शन पर शाहजहांपुर जा रही मालगाड़ी के खुले गेट ने होम सिग्नल तोड़ दिया, जिससे ट्रेनों को पेपर सिग्नल पर प्लेटफार्म एक और दो से गुजारा गया, जबकि बिलपुर स्टेशन पर तेज गति से आए ट्रक ने हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़ दिया। इस दौरान करीब आधा दर्जन ट्रेनों को रोका गया। आरपीएफ ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
सुबह साढ़े आठ बजे लाइन नंबर दो से मुरादाबाद से शाहजहांपुर की ओर जाती मालगाड़ी के खुले गेट ने होम सिग्नल तोड़ दिया, जिससे सिग्नल सिस्टम ठप हो गया। इससे ट्रेन संचालन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। दो मालगाड़ियों को लखनऊ और मुरादाबाद की ओर पेपर सिग्नल पर गुजारा गया। यहां बता दें कि मालगाड़ी का खुले गेट से सिग्नल सिस्टम कई बार पहले भी टूट चुका है, लेकिन किसी भी कर्मचारी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं दूसरी ओर सुबह साढ़े सात बजे बिलपुर स्टेशन पर शाहजहांपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़ दिया। अचानक हुए हादसे के बाद बरेली रोजा पैसेंजर, मुगलसराय एक्सप्रेस, डुप्लीकेट पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत कई मालगाड़ियों को पेपर सिग्नल पर चलाया गया। क्रॉसिंग पर मौजूद आरपीएफ और गेटमैन ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। ट्रक भी रेलवे ट्रैक पर रुक गया। इस दौरान क्रॉसिंग पर जाम लग गया। बूम टूटने से सिग्नल सिस्टम ध्वस्त हो गया। ट्रक को किसी तरह से ट्रैक से हटाया गया। बिलपुर और मीरानपुर कटरा से आई ट्रेनों को सुबह नौ बजे इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम ने बूम और सिग्नल सिस्टम को ठीक किया। दोपहर 12 बजे सिस्टम ठीक हो सका।