फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब अगले वित्तीय साल में शुरू होगा बरेली-मथुरा हाईवे का काम

अब अगले वित्तीय साल में शुरू होगा बरेली-मथुरा हाईवे का काम

Wed, 20 Feb 2019 12:37 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
अब अगले वित्तीय साल में शुरू होगा बरेली-मथुरा हाईवे का काम
बरेली। बरेली-मथुरा हाईवे का काम अब अगले वित्तीय साल में होगा। हाईवे के चौड़ीकरण के लिए सर्वे और भूमि अधिग्रहण का काम ही अभी पूरा नहीं हो सका है। इसलिए एनएचएआई के अधिकारियों ने इस काम अगले वर्ष की कार्ययोजना में शामिल किया है। इसलिए इस हाईवे का काम शुरू होने में अभी और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

पहले यह सड़क पीडब्ल्यूडी के पास थी लेकिन पिछले वर्ष मार्च में इस रोड को एनएचएआई के सुपुर्द कर दिया गया था। मथुरा तक आवागमन सुगम बनाने के लिए इस हाईवे का काम इस वित्तीय साल में शुरू कराए जाने की तैयारी थी। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने सड़क का सर्वे कराए जाने के साथ बरेली और बदायूं जिलों के गांवों में अधिग्रहण की जाने वाली जमीन का ब्योरा भी जिला प्रशासन को दे दिया है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की तरफ से यह काम पूरा होना है लेकिन अब तक इस काम को गति नहीं दी जा सकी है। भूमि अधिग्रहण का अभी पूरा काम ही बाकी है। इसके अलावा शाहजहांपुर से बदायूं रोड को जोड़ने के लिए रजऊ परसपुर के पास से रामगंगा के पास तक बाईपास का निर्माण भी होना है। इसके लिए भी एनएचएआई को किसानों की जमीन का अधिग्रहण करना है। अभी यह काम भी पूरा नहीं हो सका है। इसलिए एनएचएआई के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट को अब वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना में शामिल करने का फैसला लिया है। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी चंदन वत्स का कहना है कि इस कार्ययोजना पर अब अगले साल फोकस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed