{"_id":"5c64704dbdec2232285b0fd4","slug":"201550086221-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान योजना में 50 हजार से ज्यादा काश्तकारों का डाटा फीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान योजना में 50 हजार से ज्यादा काश्तकारों का डाटा फीड
विज्ञापन
INDIAN FARMER
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में डाटा फीडिंग का काम दिन-रात चल रहा है। सप्ताह भर के अंदर 50 हजार से ज्यादा किसानों का डाटा फीड हो चुका है। शासन से 4.28 लाख आवेदन फार्म कृषि विभाग को मिले हैं। इनमें किसानों के ब्योरा के साथ ही आधार और खाता नंबर भरवाकर ऑनलाइन फीड करवाना है। लेखपाल के माध्यम से किसानों को आवेदन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। 1.5 लघु सीमांत किसानों के डाटा पहले से ही फीड हैं। 20 फरवरी के बाद इनके खातों में 2000 रुपये आना तय माना जा रहा है।
ऋण माफी योजना में कृषि विभाग ने 1.5 लाख लघु सीमांत किसान चिह्नित किए थे। किसान सम्मान योजना में सरकार ने दो हेक्टेयर जमीन की जोत वाले किसानों के खातों में साल में छह हजार रुपये नकद भेजने की घोषणा बजट में की थी। इसे मार्च से पहले अमली जामा पहनाने कवायद शासन स्तर से जोरशोर से चल रही है। तहसीलों में इनका डाटा फीड किया जा रहा है। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 20 फरवरी तक सभी लघु सीमांत किसानों का डाटा फीड करने का लक्ष्य है। उसके बाद जो किसान रह जाएंगे, उनके डाटा अलग से फीड होगा।