{"_id":"5c27d767bdec2256d743cff0","slug":"201546114919-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज अब 20 जनवरी तक अपलोड कर सकेंगे प्रैक्टिकल अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज अब 20 जनवरी तक अपलोड कर सकेंगे प्रैक्टिकल अंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सख्ती के बावजूद कॉलेजों ने प्रोफेशनल कोर्स के प्रैक्टिकल अंक अब तक नहीं भेजे हैं। इधर, मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया है। अगर प्रैक्टिकल के अंक नहीं आए तो छात्रों के रिजल्ट रोक दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने लापरवाह कॉलेजों को 20 जनवरी तक का वक्त दिया है। अगर कॉलेजों ने इस दौरान अंक अपलोड नहीं किए तो उनके रिजल्ट रोक दिए जाएंगे। कॉलेज एक बार में ही अंक अपलोड कर सकेंगे। दोबारा संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा।
प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं हो चुकी है। अब मूल्यांकन कार्य चल रहा है। कॉलेजों को 30 नवंबर तक प्रैक्टिकल के अंक भेजने थे लेकिन कुछ कॉलेजों ने ही अंक भेजे। मूल्यांकन के तुरंत बाद रिजल्ट जारी होना है। अगर प्रैक्टिकल के अंक नहीं आए तो विश्वविद्यालय ऐसे कॉलेजों के रिजल्ट रोक देगा। कॉलेजों की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को न भुगतना पड़े इसलिए कॉलेजों को एक मौका दिया गया है। कॉलेज 20 जनवरी तक प्रैक्टिकल के अंक अपलोड कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बीस जनवरी तक कॉलेजों को वक्त दिया है। अगर कॉलेज अंक नहीं भेजते हैं तो उनके रिजल्ट रोककर बाकी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।