फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिन में धूप से राहत रात में शीतलहर से आफत

दिन में धूप से राहत रात में शीतलहर से आफत

Sun, 30 Dec 2018 01:49 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
दिन में धूप से राहत रात में शीतलहर से आफत
बरेली। पहाड़ों पर जमी बर्फ से ठंडी हवाएं मैदान में कहर बरपा रही हैं। 10 दिन से बरेली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोत्तरी हुई थी, लेकिन 24 घंटे बाद ही पारा फिर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। तीन दिन पहले न्यूनतम तापमान सीजन के सबसे निचले स्तर 3.4 डिग्री पर चला गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अब साल 2018 के बाकी बचे दो दिन में मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। पूर्व की तरह दिन में धूप खिलेगी। बर्फीली हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान तीन और चार के बीच में रहेगा। रात में मध्यम कोहरा रहेगा। सुबह कोहरे की वजह से सूर्य के दर्शन देर से होंगे। अलबत्ता बारिश के आसार नहीं हैं। दो जनवरी से मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ असर डालेगा। तब बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed