{"_id":"5bef0dcebdec2269bd06b39c","slug":"201542393294-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बाइक रैली आज, नेताओं ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बाइक रैली आज, नेताओं ने झोंकी ताकत
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की आज बरेली, आंवला लोकसभा सीटों समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली जाएगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा से दो हजार बाइकें लेकर निकलेंगे और सुबह 10 बजे तक मनोहर भूषण इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां से रैली पूर्वाह्न 11 बजे प्रारंभ होगी। बाइक रैली के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह होंगे।
बाइक रैली एमबी इंटर कॉलेज से प्रेमनगर चौराहा, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, घंटाघर, कोतवाली, नावल्टी चौराहा, पटेल चौक, चौकी चौराहा, जैन मंदिर, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज और आनंद आश्रम होते हुए गांधी उद्यान पहुंचेगी। रैली में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ. अरुण कुमार, बहोरनलाल मौर्य, पप्पू भरतौल, प्रो. श्यामबिहारी लाल, केसर सिंह, छत्रपाल गंगवार भी शामिल रहेंगे। बाइक रैली में 20 हजार का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर और महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया के नेतृत्व में भाजपा संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने उन कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की, जिनको रैली में हिस्सा लेना है। प्रत्येक बूथ से दो हजार कार्यकर्ताओं को बाइक लेकर आने के निर्देश दिए गए।