{"_id":"67a3d0dac5952cd5c1096044","slug":"20-years-imprisonment-for-raping-a-class-nine-student-bareilly-news-c-4-bly1015-575308-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गुजरात में 15 दिन तक बंधक बनाकर कक्षा नौ की छात्रा से किया दुष्कर्म, दोषी को 20 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गुजरात में 15 दिन तक बंधक बनाकर कक्षा नौ की छात्रा से किया दुष्कर्म, दोषी को 20 साल की कैद
Thu, 06 Feb 2025 12:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:27 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज निवासी युवक 18 दिसंबर 2019 को छात्रा को बहला फुसलाकर ले गया था। छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आठ गवाह पेश किए। कोर्ट के समक्ष 16 साक्ष्य रखे। कोर्ट ने बुधवार को मामले में फैसला सुनाया।
विज्ञापन
जनपद न्यायालय,बरेली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में कक्षा नौ की छात्रा को 15 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के दोषी को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट रामानंदन ने 20 साल की कैद और 65 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की कक्षा नौ की छात्रा को 18 दिसंबर 2019 को दूसरे मोहल्ले का निवासी राहुल गुप्ता फुसलाकर ले गया था। छात्रा को राहुल के साथ बाइक पर जाते हुए उसके पिता ने देख लिया था। पिता ने राहुल गुप्ता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई थी। कई दिन बाद छात्रा को तलाश कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस व कोर्ट को दिए बयान में छात्रा ने कहा कि राहुल उसे लेकर गुजरात गया था। वहां उसे 15 दिन तक एक कमरे में रखा और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष की ओर छात्रा की उम्र की तस्दीक के लिए उसके विद्यालय के प्रधानाचार्य और लिपिक के अलावा आठ गवाह पेश किए गए। कोर्ट के समक्ष 16 साक्ष्य भी रखे गए। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद राहुल गुप्ता को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन