फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   20 thousand stolen from electricity bill, now action will be taken

Bareilly News: बिजली बिल के 20 हजार हड़पे, अब होगी कार्रवाई

Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
20 thousand stolen from electricity bill, now action will be taken
मीरगंज। बिजली उपकेंद्र मीरगंज टाउन पर तैनात एसएसओ द्वारा उपभोक्ता से बिल जमा करने के नाम पर 20,000 रुपये लेने और जमा न करने का मामला प्रकाश में आया है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को हटाए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

पीड़िता गोमती देवी (72) पत्नी स्व. योगराज राठौर निवासी गूला मीरगंज ने उपखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत की थी। गोमती देवी ने बताया कि करीब दो महीने पहले एसएसओ अभिषेक गंगवार ने उनसे 16,000 रुपये और बाद में चार हजार रुपये लेकर बिल जमा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद से आरोपी ने बिल जमा नहीं किया न तो कोई रसीद दी।
विज्ञापन

बिल जमा न होने और ठगी से परेशान होकर पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसकी जांच उपखंड अधिकारी द्वारा की गई तो आरोप सही पाए गए। उपखंड अधिकारी मीरगंज निखिल जायसवाल ने बताया कि अभिषेक गंगवार की इस तरह की अन्य शिकायतें भी मिली हैं। इससे विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। उसके खिलाफ कार्रवाई करने एवं सेवा समाप्ति की संस्तुति करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed