फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   20 sample reports negative, 13 samples sent to the investigation

20 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, जांच को भेजे 13 नमूने

Wed, 15 Apr 2020 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
20 sample reports negative, 13 samples sent to the investigation
Corona in World - फोटो : ANI

आईडीएसपी की 71 टीमों ने 6700 घरों का किया सर्वे

विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर में चल रही स्क्रीनिंग के तहत मंगलवार को 71 टीमों ने घर घर जाकर 6700 घरों का सर्वे किया। इस दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध मिलने पर उन्हें क्वारंटीन कराने और उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मंगलवार की शाम पूर्व में भेजे गए 20 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 13 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सुभाषनगर में अब तक 323 टीमों ने क्रमिक 33219 घरों का सर्वे कर लिया है। दूसरी ओर, कोरोना संक्रमित परिवार में दो को होम क्वारंटीन किए जाने के बाद अन्य चार लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। बताया कि अब तक कुल 221 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं , इसमें से 50 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रही स्क्रीनिंग में 51 व्यक्तियों की जांच हुई। संदिग्ध लोगों का सैंपल लिए और उन्हें होम क्वारंटीन किए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

संक्रमण से मुक्त दंपति को विदा हीं कर सके सीएमएस, खफा

जिले के पहले कोरोना संक्रमित की चौथी और उसकी पत्नी की तीसरी सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें घर भेजकर होम क्वारंटीन करा दिया। इन गौरवमयी पलों के साक्षी सीएमएस डॉ. टीएस आर्या नहीं बन सके। इस मामले पर उन्होंने रोष जताया है और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर उन्हें नहीं बुलाने का आरोप लगाया है। जबकि जिला अस्पताल के चिकित्सक और वे खुद कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed