{"_id":"64b2fecb9e23b3d6750b26f7","slug":"20-lakh-extortion-demanded-in-the-name-of-goldie-brar-of-lawrence-vishnoi-gang-bareilly-news-c-4-noi1138-206382-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लाॅरेंस विश्नोई गैंग के गोल्डी बरार के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लाॅरेंस विश्नोई गैंग के गोल्डी बरार के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
बरेली। लाॅरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य गैंगस्टर गोल्डी बरार का नाम लेकर शहर निवासी व्यवसायी से फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। व्यवसायी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बारादरी के स्टेडियम रोड आशापुरम निवासी राकेश कुमार की फर्म साईं बीरबल दास फूड्स परसाखेड़ा में संचालित हैं। शुक्रवार को उनके फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। राकेश कॉल रिसीव नहीं कर सके तो बाद में कॉल बैक किया। उधर से बोल रहे शख्स ने राकेश से तीन बार उनका नाम पूछा। राकेश ने अपना और फर्म का नाम बता दिया। राकेश ने उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह लाॅरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य गोल्डी बरार बोल रहा है। उसने राकेश से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद राकेश ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद भी अनजान शख्स ने राकेश को दो बार कॉल की।
मशहूर गायक रहे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बरार का नाम सामने आया था। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सर्विलांस की मदद से पता किया जा रहा है कि व्यवसायी को कौन परेशान कर रहा है।