फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   20 accused of Bareilly firing case are yet to be arrested

Bareilly News: गोलीकांड के 20 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी, पुलिस के लिए सिरदर्द बने चार इनामी

Tue, 24 Sep 2024 11:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 11:58 AM IST
सार

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर प्लॉट पर कब्जे को लेकर 22 जून को दिनदहाड़े दो गुटों में फायरिंग हुई थी। इस गोलीकांड के 20 आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक बाकी है। चार आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
20 accused of Bareilly firing case are yet to be arrested
बरेली गोलीकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर 22 जून को हुए गोलीकांड में पुलिस ने दोबारा कार्रवाई तेज कर दी है। पंकज यादव की गिरफ्तारी के बाद अब 25-25 हजार रुपये के चार इनामी पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। अभी इस मामले में 20 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। मोबाइल बंदकर आरोपी भूमिगत हो गए हैं।

विज्ञापन


मामले में सिलिकन वैली होटल के मालिक चांद मियां, सचिन मौर्य, इरफान व रफत उर्फ बाबा पर काफी समय पहले एसएसपी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुके हैं। पुलिस इनका गैरजमानती वारंट लेने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन कोर्ट ने गिरफ्तारी के और प्रयास करने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


बीते दो दिनों में इनके घरों व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, पर ये नहीं मिल सके। बताया जा रहा है कि आरोपी शहर व आसपास ही हैं, लेकिन मोबाइल बंद करके वक्त काट रहे हैं। पुलिस अब दोबारा इनके गैर जमानती वारंट लेने का प्रयास करेगी। इन पर इनाम बढ़ाने की सिफारिश भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये आए जेल से बाहर
जिला जेल में इस गोलीकांड के 33 आरोपी बंद हैं। इन सबकी जमानत स्थानीय सेशन कोर्ट से रद्द हो चुकी है। अब सभी ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगा रखी है। इनमें से राजीव राना के होटल में काम करने वाले एक कर्मचारी जमानत मंजूर होने के बाद जेल से बाहर आ गया है। इनके साथ ही हाईकोर्ट ने आरोपी गौरीशंकर, अनिल कुमार, राजन राना, हरिओम सिंह, संदेश और मनोज कटियार को सशर्त जमानत दे दी है। 

एक पक्ष के मुख्य आरोपी आदित्य उपाध्याय को भी जमानत मिल गई है। राजीव राना समेत कई आरोपियों की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सुनवाई लंबित हैं। स्थानीय पुलिस से रिपोर्ट तलब की जा रही है। अब तक 28 आरोपियों की जमानत संबंधी रिपोर्ट हाईकोर्ट भेजी जा चुकी है।

सब गिरफ्तार होंगे : एसएसपी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गोलीकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इनामियों को पकड़ने के साथ ही अन्य आरोपियों पर भी इनाम घोषित किया जाएगा। मुख्य आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करके उनकी संपत्ति जब्त की जानी है। रासुका लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed