फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फोरलेन की 780 करोड़ से ई टेंडरिंग

फोरलेन की 780 करोड़ से ई टेंडरिंग

Sat, 27 Apr 2019 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोरलेन की 780 करोड़ से ई टेंडरिंग
टुल्ला...
विज्ञापन

बरेली-सीतापुर हाईवे
मेन...
आचार संहिता हटने के बाद 780 करोड़ से शुरू होगा हाईवे का काम
- बारिश से पहले हाईवे की मरम्मत कराना होगी चुनौती

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बरेली-सीतापुर हाईवे का अधूरा काम पूरा कराने में 780 करोड़ की लागत आएगी। चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही यह काम शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए एनएचएआई मुख्यालय की तरफ से इसके लिए टेंडर ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं। अफसरों के सामने बड़ी चुनौती यह भी रहेगी कि हाईवे की मरम्मत बरसात का मौसम शुरू होने से पहले कैसे पूरा कराया जाए। पिछली बार इस खस्ताहाल हाईवे के किनारे मिट्टी बहने और जगह-जगह रोड दरकने से काफी खतरा पैदा हो गया था। हालांकि हाईवे के अधूरे कामों को फिर भी पूरा नहीं कराया जा सका।
वर्ष 2010-11 में करीब 157 किलोमीटर लंबे सीतापुर फोरलेन हाईवे का निर्माण कराने के लिए इरा इंफ्रा स्ट्रक्चर नाम की कंपनी को करीब 2700 करोड़ का कांट्रेक्ट दिया गया था। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के नाम पर पांच बैंकों से करीब 1800 करोड़ रुपये का कर्ज भी लिया था, लेकिन कंपनी काम अधूरा छोड़कर ही फरार हो गई। बमुश्किल अफसरों ने फरीदपुर में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। काम रुकने से जितना हाईवे बना था, वह भी धीरे-धीरे खस्ताहाल हो गया और लखनऊ को दिल्ली को जोड़ने वाली इस सड़क पर भारी खतरा पैदा होने के साथ जाम की भी दिक्कत सामने आने लगी। फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी सहित कई जगहों पर हाईवे दरकने से एनएचएआई अफसरों को उसकी मरम्मत कराने में पसीने छूट गए। इसके बाद एनएचएआई लखनऊ हेडक्वार्टर के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए लोन देने वाली बैंकों को इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने और टोल टैक्स से पूरा करने का मौका 15 अप्रैल तक दिया था, लेकिन बैंकर्स हाईवे के काम कराने को तैयार ही नहीं हुए। यह समय सीमा निकल जाने के बाद एनएचएआई ने इस हाईवे के अधूरे कामों को पूरा करने का बीड़ा अब खुद उठाया है। एनएचएआई अब करीब पौने आठ अरब से हाईवे के अधूरे कामों को पूरा कराएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन ये काम आचार संहिता के बाद ही चालू हो सकेंगे।
विज्ञापन


फोरलेन के काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। आचार संहिता हटने के साथ ही यह प्रक्रिया पूरी करते हुए हाईवे का काम जोरशोर से शुरू होगा। बारिश से पहले जरूरी कामों को पूरा कराने की कोशिश की जाएगी। - आकांक्षा, डिप्टी जीएम एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed