फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पोलिंग पार्टियों को वाहनों का इंतजाम कराने में जुटे अफसर

पोलिंग पार्टियों को वाहनों का इंतजाम कराने में जुटे अफसर

Sun, 21 Apr 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को वाहनों का इंतजाम कराने में जुटे अफसर
बरेली। 22 अप्रैल से शुरू हो रही पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वाहनों के इंतजाम कराने में अफसर जुट गए हैं। शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों के इंतजाम के लिए आरटीओ अधिकारियों ने डेरा डाल दिया। पहले दिन सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की रवानगी के लिए वाहन जुटा लिए गए। हालांकि अभी काफी संख्या में वाहन उपलब्ध नहीं हो सके हैं। अधिकारियों के मुताबिक रविवार की सुबह दस बजे तक अगर वाहन टीपीनगर नहीं पहुंचे तो संबंधित वाहन स्वामी पर निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने का दोषी मानते हुए एफआईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी सिंह के मुताबिक लोकसभा निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी 22 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार से प्रशासन को चुनाव संपन्न कराने के लिए वाहनों की उपलब्धता के बाबत कार्रवाई शुरू हो गई है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के लिए 724 वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। हालांकि, अभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। जबकि इस संबंध में वाहन स्वामियों को पहले ही निर्देशित कर दिया गया था। बताया कि 769 बसों की जरूरत है, जिसमें पहले दिन करीब पांच सौ से ज्यादा बसें मिल गईं हैं लेकिन दो सौ से ज्यादा बसों के स्वामी चुनाव कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं। रविवार को भी वाहन टीपीनगर नहीं पहुंचेंगे तो संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक पहुंचते रहे वाहन
टीपीनगर में निर्वाचन कार्य के लिए वाहनों का इंतजाम करने की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हो गई थी। बसों और कारों को लेकर ड्राइवर समेत वाहन स्वामियों की आवाजाही देर रात तक जारी रही। यहां आरटीओ के कैंप कार्यालय पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने वाहनों का नंबर दर्ज करने के बाद फिटनेस चेक किया। हालत दुरुस्त मिलने पर उन्हें निर्वाचन कार्य के लिए शामिल कर संबंधित पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर भेज दिया। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed