फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुरस्कार से नवाजी गई फूलों की खूबसूरती

पुरस्कार से नवाजी गई फूलों की खूबसूरती

Mon, 18 Mar 2019 01:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
पुरस्कार से नवाजी गई फूलों की खूबसूरती
बरेली। बरेली क्लब में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी 2019 का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया, जिसमें लार्ज फ्लोरल गार्डन को प्रथम पुरस्कार फ्लैग स्टाफ हाउस यूबी एरिया और जाट हाउस को संयुक्त रूप से दिया गया। मध्यम गार्डन का गरुड़ हाउस और स्माल गार्डन के लिए अधिशासी अधिकारी कैंट के बंगले को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

वहीं व्यक्तिगत श्रेणी के लार्ज गार्डन मेें रजत खंडेलवाल को प्रथम, कर्नल एसके दुबे को द्वितीय, मध्यम गार्डन में कर्नल केजे सिंह को प्रथम, कर्नल प्रतीक सक्सेना को द्वितीय, स्माल गार्डन में प्रभा जौहरी को प्रथम, प्रीतम कौर को द्वितीय स्थान मिला। संस्थागत व ऑफिसर मेस की श्रेणी में लार्ज गार्डन के लिए जेआरसी मेस को प्रथम, गरुड़ ऑफिसर मेस को द्वितीय, मीडियम गार्डन के लिए जाट वार मेमोरियल प्रथम, जाट म्यूजियम व 23 आरएडओ फ्लाइट को संयुक्त रूप से द्वितीय और स्माल गार्डन बिशप कोनराड स्कूल को प्रथम व 6 पर्वतीय डिवीजन ऑर्डिनेंस यूनिट को द्वितीय स्थान मिला। लॉन लार्ज व्यक्तिगत श्रेणी में कर्नल वाईएस नेगी को प्रथम, कर्नल रवि रौशन सिंह को द्वितीय, मिडियम श्रेणी में आशा मूर्ति को प्रथम, ले. कर्नल डीपी सिंह को द्वितीय, स्माल लॉन में शिप्रा श्रीवास्तव को प्रथम, मोनिका को द्वितीय स्थान मिला। नामित बंगलों के लॉन के लिए लार्ज लॉन का फ्लैग स्टाफ हाउस को प्रथम, मिडियल लॉन के लिए जिलाधिकारी आवास को प्रथम व एएससी हाउस को द्वितीय पुरस्कार मिला। संस्थागत लॉन श्रेणी लार्ज लॉन में विशप कोनराड स्कूल को प्रथम, मुख्यालय यूबी एरिया ऑफिसर मेस व पर्वतीय डिविजन मैन ऑफिस को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला। किचन गार्डन में व्यक्तिगत श्रेणी में प्रीतम कौर चावला को प्रथम, कर्नल केजे सिंह को द्वितीय, नामित बंगलों की श्रेणी में गरुड हाउस को प्रथम, जाट हाउस को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन


मौसमी फूलों की प्रतियोगिता के यह रहे विजेता
मौसमी फूलों की विभिन्न श्रेणियों में रेनू सिंह को प्रथम, ले. जनरल हरीश ठुकराल, पीवीएसएम, एसएम द्वितीय स्थान पर रहे। संस्थागत में कैंटोनमेंट बोर्ड ने प्रथम, गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग को द्वितीय स्थान पर रहा। कैक्टस की व्यक्तिगत श्रेणी में हरीश कुमार भल्ला को मिला। बोनसाई की व्यक्गित श्रेणी में ले. जनरल हरीश ठुकराल, पीवीएसएम, एसएम ने प्रथम, हरीश भल्ला द्वितीय रहे। कैक्टस व बोनसाई संस्थागत में गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग को प्रथम पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में सचिव रिटायर्ड कर्नल सुनील ढ़ींगरा, क्लब निर्देशक गुरुबचन सिंह चावला का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed