फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दूध में जहर देकर एक ही परिवार के पांच लोगों हत्या

दूध में जहर देकर एक ही परिवार के पांच लोगों हत्या

Tue, 08 Jan 2019 11:56 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
दूध में जहर देकर एक ही परिवार के पांच लोगों हत्या
पीलीभीत/ जहानाबाद। जहानाबाद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में सोमवार रात दिल दहलाने वाली घटना हुई। जहां दूध में जहर देकर पांच लोगों की हत्या कर दी गई। मरने वालों में रिटायर्ड रेलवे कर्मी वेगराज (60), उनकी पत्नी, उनके बेटा-बहू और बेटी शामिल हैं। मंगलवार सुबह चार लोगों के शव घर में पड़े मिले, जबकि वेगराज के बेटे और रेलवे में गेटमैन नेमचंद (38) बेहोशी हालत में घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में पड़े मिले, जिनकी बरेली अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डीएम-एसपी समेत कई अफसरों ने मौका मुआयना किया। वेगराज के दूसरे बेटे चेतराम ने बताया कि हत्यारे घर में रखे सात लाख रुपये ले गए। चेतराम की ओर से दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि हत्या की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

वेगराज रेलवे में गैंगमैन थे। पांच साल पहले उन्होंने वीआरएस लेकर अपने छोटे बेटे नेमचंद की नौकरी रेलवे में गेटमैन पद पर लगवा दी थी। वेगराज, उनकी पत्नी रामवती (55), बेटा नेमचंद (35), उसकी पत्नी ममता और वेगराज की विवाहित बेटी गायत्री देवी (30) बेनीपुर गांव में मकान में रहते थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कुछ ग्रामीणों ने वेगराज के बेटे नेमचंद को उनके घर से करीब आधा किमी दूर खेत में बेहोश पड़ा देखा। ग्रामीण उसे उठाकर ले गए तो घर में वेगराज, उनकी पत्नी रामवती, पुत्रवधू ममता और बेटी गायत्री की लाश पड़ी देखी। इसकी चर्चा फैली तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग नेमचंद को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थेख् लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घर में रामवती और ममता के शव एक चारपाई पर थे। वेगराज और उनकी बेटी गायत्री के शव अलग-अलग स्थान पर मिले। इसकी सूचना मिली तो प्रशासन और पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ सदर योगेंद्र कुमार मौके पर जा पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया गया। छानबीन के दौरान वेगराज के घर में रखे भिगोने में बचा हुआ कुछ दूध मिला, जो नीला पड़ चुका था। पुलिस को आशंका है कि पांचों लोगों को दूध में जहर देकर मारा गया होगा। घटना की जानकारी मिलने पर एटा से आए वेगराज के बड़े बेटे चेतराम ने घर में रखे सात लाख रुपये गायब होने की जानकारी दी। हालांकि रिपोर्ट में रकम जाने का जिक्र नहीं किया है। छानबीन के दौरान सोमवार रात वेगराज के घर दो मेहमानों के आने की बात सामने आई है। घर आने वाले दो लोग कौन थे पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआती छानबीन में पांचों लोगों की हत्या का मामला प्रतीत होता है। इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। दो लोग घर आए थे, उनके बारे में सर्विलांस से कुछ सुराग मिले हैं। एक व्यक्ति की मोबाइल पर पिछले कई दिनों से नेमचंद से बात होने के भी प्रमाण मिले हैं। वारदात में किसी करीबी के शामिल होने का अनुमान है।
- बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed