{"_id":"5c27c5f8bdec22570860b4d1","slug":"191546110456-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के एक्सल से चिंगारी के साथ निकला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के एक्सल से चिंगारी के साथ निकला धुआं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के पहिये के एक्सल में चिंगारी के साथ धुआं निकलने पर मालगाड़ी को रोजा जंक्शन पर काफी देर रोकना पड़ा। कमी को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन आगे रवाना की गई। गनीमत रही कि हॉट एक्सल की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ।
मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी शनिवार सुबह करीब आठ बजे शाहजहांपुर से रोजा की ओर चली थी। ट्रेन शाहजहांपुर आउटर के गेट नंबर 321 को पार कर रही थी तभी यहां तैनात गेट मैन की नजर ट्रेन के बीच के एक डिब्बे पर गई। इसके पहिए के एक्सल से चिंगारियों के साथ धुआं निकल रहा था। गेटमैन ने तुरंत की इसकी सूचना पॉवर केबिन को दी। पॉवर केबिन ने कंट्रोल को बताया। इसके बाद ट्रेन को रोजा जंक्शन पर रोक दिया गया। यहां कैरिच विभाग की टीम ने एक्सल दुरुस्त किया। करीब एक घंटे के बाद मालगाड़ी को यहां से आगे की ओर रवाना किया जा सका।