{"_id":"5bf1c730bdec2269960bc6f6","slug":"191542571824-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटालों पर विवि के अधिकारी आज पीएसी के सामने फिर पेश होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटालों पर विवि के अधिकारी आज पीएसी के सामने फिर पेश होंगे
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में लाखों के गोलमाल में पब्लिक ऑडिट कमेटी (पीएसी) जांच कर रही है। वित्त अधिकारी सुरेश उपाध्याय और कुलसचिव एके अरविंद सोमवार को पीएसी के सामने फिर पेश होंगे और दस्तावेज सौंपेंगे। विश्वविद्यालय के अधिकारी रविवार रात तक दस्तावेज तैयार करने में जुटे रहे।
परीक्षा के लिए कॉलेजों को एडवांस देने और अन्य मामलों में विश्वविद्यालय के अधिकारियों की गर्दन फंस गई है। 2013-14 में कॉलेजों को परीक्षा के लिए दिए गए लाखों रुपये का गोलमाल हुआ है। जिस पर ऑडिट में आपत्ति लगी, अब पीएसी मामले की जांच कर रही है। पिछली बैठक में विश्वविद्यालय के अफसरों की फटकार भी लग चुकी है। इसलिए अधिकारी जवाब के लिए दस्तावेज जुटा रहे हैं। 23 अक्तूबर को प्रस्तावित बैठक टल गई थी, जिस कारण अधिकारियों को जवाब तैयार करने में कुछ वक्त मिल गया। कुलपति के निर्देश पर रविवार रात तक जवाब तैयार किया जाता रहा। वहीं सूत्रों की मानें तो पीएसी जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो विश्वविद्यालय से रिकवरी भी हो सकती है। यह भी चर्चा है कि पीएसी की कार्रवाई से बचने के लिए कई बड़े नेताओं की सिफारिश भी लगवाई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार को होने वाली बैठक में कोई ठोस फैसला हो सकता है।