फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1,827 candidates will appear on the first day of CUET

Bareilly News: सीयूईटी के पहले दिन 1,827 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Tue, 13 May 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
1,827 candidates will appear on the first day of CUET
बरेली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-2025 के प्रथम चरण में मंगलवार को शहर में बनाए गए एक मात्र केंद्र पर 1,827 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 13 से 16 मई तक परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट में कुल 6,329 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके पहले दिन सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक की प्रथम पाली में 915 व दोपहर तीन से शाम छह बजे तक चलने वाली दूसरी पाली में 912 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थी निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे केंद्र पर पहुंच जाएं। परीक्षा प्रारंभ होने से ठीक 30 मिनट पहले केंद्रों में प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र के साथ ही एक फोटोयुक्त पहचानपत्र भी लाना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed