{"_id":"5cd72741bdec22078a1fbe84","slug":"181557604161-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसाखेड़ा पहुंचकर डीएम ने चेक किया स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसाखेड़ा पहुंचकर डीएम ने चेक किया स्ट्रांग रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मतगणना का समय नजदीक आने से तैयारियां भी जोर पकड़ रही है। शनिवार को डीएम ने परसाखेड़ा पहुंचकर प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं के कैंप को देखा। साथ ही स्ट्रांग रूम को भी चेक किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो भी थोड़ी-बहुत खामियां मिलीं थी, उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
परसाखेड़ा पहुंचे डीएम को वहां प्रत्याशियों के कुछ अभिकर्ता बैठे मिले। डीएम ने उनसे व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। इसके अलावा डीएम ने यह भी चेक किया कि स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सभी सीसीटीवी कैमरे सही चल रहे हैं या नहीं। स्ट्र्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आगरा में मतगणना की तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक हुई थी। इसमें आयोग से कुछ महत्वपूर्ण गाइड लाइन दी गई है। सभी एसडीएम को इस बारे में जानकारी देने के लिए रविवार को उनकी बैठक बुलाई गई है। ब्यूरो