फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाजार में शाम को रही भारी रौनक

बाजार में शाम को रही भारी रौनक

Wed, 08 May 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
बाजार में शाम को रही भारी रौनक
बरेली। माहे रमजान के पहले रोजे पर इफ्तारी के सामान की लोगों ने दोपहर से शाम तक खूब खरीदारी की। दिन भर तमाम रोजेदार सिर पर नम अंगोछा और रुमाल अपने सिरों पर रखे नजर आए। रोजा इफ्तार के लिए आमतौर पर लोग खजूर तो खरीदते ही हैं, इस बार गर्मी के मद्देनजर तरबूज और खरबूजा रोजेदारों की खास पसंद बन रहा है। दस्तरख्वान सजाने के लिए कचरी और पापड़ की भी बिक्री के साथ बाजार में छन रहीं पकौड़ियों की तरफ भी लोगों का रुझान बना रहा। यह मंजर शहर के हर बाजार में नजर आया। इसमें खास तौर से श्यामगंज, कुतुबखाना, किला, बीसलपुर चौराहा, जगतपुर और मीरापेठ में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed