फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बदायूं फोरलेन घोटाला: शिकायत करने वाले को फंसाने तैयारी

बदायूं फोरलेन घोटाला: शिकायत करने वाले को फंसाने तैयारी

Tue, 07 May 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बदायूं फोरलेन घोटाला: शिकायत करने वाले को फंसाने तैयारी
बरेली। बरेली-बदायूं फोरलेन के निर्माण में करोड़ों के घोटाले की शिकायत करने वाले के खिलाफ 20 हजार कैश और घड़ी लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराने को सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घोटाले की जांच प्रभावित करने और उस पर दबाव बनाने को साजिशन उस पर केस दर्ज कराने की तैयारी है। उसने यह मामला भी शासन में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने वर्ष 2016-17 में बरेली-बदायूं फोरलेन का निर्माण कराया था। शिकायत करने वाले गौरव गुप्ता ने शासन में शिकायत की थी कि सड़क के निर्माण में घपलेबाजी हुई है। अफसरों और ठेकेदारों ने मिलकर इसमें 244 की जगह 280 करोड़ का भुगतान कराकर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है। शासन ने इस मामले की जांच शुरू भी कराई थी लेकिन विभाग के बड़े अफसरों ने पूरी जांच रिपोर्ट को ही दबा दिया। यह मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। न्यायालय ने हाल में शासन से 15 दिन के अंदर इस प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इधर, गौरव का कहना है कि उसके खिलाफ सीजेएम कोर्ट बरेली में बीस हजार नकदी और घड़ी लूट का केस दर्ज कराने के लिए अर्जी दी गई है। अफसर मिलकर फिर इस घोटाले की फाइल को दबाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed