फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लक्सर में उतरा मालगाड़ी का वैगन, खड़ी हो गई ट्रेनें, यात्री परेशान

लक्सर में उतरा मालगाड़ी का वैगन, खड़ी हो गई ट्रेनें, यात्री परेशान

Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
लक्सर में उतरा मालगाड़ी का वैगन, खड़ी हो गई ट्रेनें, यात्री परेशान
बरेली। लक्सर और रायसी स्टेशनों के बीच सांड़ टकराने से मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया जिससे अप लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया। देर रात तक इंजीनियरिंग टीम पटरी को दुरुस्त करने में जुटी रही। मंगलवार शाम सहारनपुर जा रही मालगाड़ी का एक वैगमन रायसी और लक्सर के बीच पटरी से उतर गया। अचानक सांड़ आने के कारण चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया तो ट्रेन एक किमी दूर जाकर रुकी। इस दौरान इंजन के पीछे का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे सहारनपुर जाने वाली कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल समेत छह से अधिक ट्रेनों का रूट बाधित रहा। डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि देर रात तक रेल यातायात बहाल होने की संभावना है। दूसरी ओर
विज्ञापन

बंथरा और शाहजहांपुर के बीच सुबह लांग हाल मालगाड़ी के ब्रेक जाम हो गए। ब्रेक से चिंगारी निकली को चालक ने इमरजेंसी ब्र्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और ब्रेक ठीक किए गए। एक घंटे बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना कर दी गई। अमृतसर हावड़ा मेल एक घंटे बीस मिनट, जननायक एक्सप्रेस एक घंटा, अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस 35 मिनट, अमृतसर सहरसा जन साधारण एक्सप्रेस चालीस मिनट, गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटा और दो मालगाड़ियां एक- एक घंटे बीच में ही रुकी रहीं। मालगाड़ी के रवाना होने के बाद जहां तहां रोकी गई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed