फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.80 करोड़ के सड़क कामों के रिकार्ड सुपुर्दगी में लिए 

1.80 करोड़ के सड़क कामों के रिकार्ड सुपुर्दगी में लिए 

Mon, 11 Feb 2019 01:07 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
1.80 करोड़ के सड़क कामों के रिकार्ड सुपुर्दगी में लिए 
बरेली। सड़क निर्माण के करीब 1.80 करोड़ रुपये के कामों में घपले की आशंका को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर से संबंधित रिकार्ड अपनी सुपुर्दगी में ले लिए हैं। ताकि इसमें कोई हेराफेरी न हो सके। साथ ही इस मामलों की जांच भी अपने स्तर से कराने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड और निर्माण खंड भवन डिवीजन में कई बड़े कामों के टेंडर में तमाम गड़बड़ियां होने की बात सामने आई है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में सेंथल के पास मुझयाना संतोष और लाड़पुर-उस्मानपुर की दो सड़कों के लिए 80 लाख और 55 लाख रुपये के टेंडर हुए थे। अधीक्षण अभियंता स्तर से तीन बार टेंडर प्रक्रिया हुई है। पांच से छह निविदाएं पड़ीं, लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कोई न कोई खामी बताते हुए टेंडर निरस्त कर दिए। आखिर में एक-एक टेंडर पड़ने के बावजूद इन्हें निरस्त नहीं किया गया और मनमाने तरीके से ठेकेदारों के नाम फाइनल कर दिए गए। दूसरे प्रकरण में हवालात मरम्मत के 10 लाख के दो कामों को लेकर भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। इन दोनों कामों के लिए पहली बार सिंगल टेंडर पड़े थे। इनका शुद्धि पत्र लगाते हुए फिर से टेंडर डलवाए गए। दोबारा दो-दो टेंडर पड़े। उसमें भी कोई न कोई कमी दिखाते हुए निरस्त कर दिया गया। आरोप हैं कि आखिर में केवल दो निविदाएं खोलकर चहेतों को काम दे दिया गया। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (भवन)फतेहगंज पूर्वी-दातागंज मार्ग के लिए 35 लाख का काम देने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर रहा है। बताते हैं कि एक विभागीय अभियंता का साला भी नियम विरूद्घ इसमें शामिल हो गया है। चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी ने बताया कि इस सभी कामों के रिकार्ड अधिकारियों से लेकर अपनी सुपुर्दगी में ली लिए गए हैं। इन सभी मामलों की निष्पक्षता से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed