फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एयर टर्मिनल- अफसर परेशान, कर्मचारी हलकान

एयर टर्मिनल- अफसर परेशान, कर्मचारी हलकान

Wed, 29 May 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
एयर टर्मिनल- अफसर परेशान, कर्मचारी हलकान
बरेली। अपने चुनाव अभियान के दौरान गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में उड़ने का मौका देने का एलान किया था लेकिन बरेली में इस पर अमल नहीं हो पाया। मौका चुनाव का था लिहाजा अफसर भागदौड़ करने के साथ लगातार दावे जरूर करते रहे। उड़ानें शुरू कराने का दूर-दूर तक आसार न होने के बावजूद हवाई अड्डे का उद्घाटन भी करा दिया गया। अब चुनाव निपटने के बाद एक बार फिर अफसरों ने हवाई अड्डे पर फोकस कर दिया है, हालांकि अभी भी उड़ानें शुरू करने की संभावित तिथियों के ही दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली से उड़ानें शुरू करने की कवायद करीब छह महीने से चल रही है। चुनाव नजदीक आए तो अफसरों पर जल्द उड़ानें शुरू कराने का दबाव भी बढ़ गया। नतीजा यह हुआ कि चुनाव की घोषणा होने से पहले अफसर खूब भागदौड़ करते नजर आए। जो काम काफी समय से अटके पड़े थे, उन्हें पूरा करने में भी तेजी आ गई लेकिन जैसे ही चुनाव आचार संहिता लागू हुई, सारे काम एक बार फिर ठप हो गए। दो महीने काम ठप रहने के बाद अब एक बार फिर अफसरों की निगाहें हवाई अड्डे पर गई हैं। अधूरे पड़े कामों को फिर पूरा कराया जाने लगा है। हालांकि अभी भी यहां से उड़ानें शुरू करने की कोई नियत तिथि घोषित नहीं की गई है। संभावित तिथियों पर दावे जरूर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


15 जून के बाद शुरू हो सकती हैं उड़ानें
हवाई अड्डे के लिए अब तक नहीं बना अलग फीडर
एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर एसके सिंह ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को सूचना दी है कि टर्बो एविएशन कंपनी 15 जून के बाद बरेली से लखनऊ और हिंडन के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है। 10 जून के बाद इसका शेड्यूल जारी होने के साथ टिकट बुकिंग भी शुरू होने की संभावना है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एसके सिंह समेत कई अधिकारियों के साथ मीटिंग की। अफसरों ने बताया कि हवाई अड्डे पर बिजली के लिए अलग फीडर बनना है जो पॉवर कारपोरेशन ने अब तक नहीं बनाया है। एयरपोर्ट के अफसरों ने जोर दिया कि हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए छह माह पहले 64 पुलिस कर्मियों को ट्र्रेनिंग दी गई थी जिनकी अब तक तैनाती नहीं हुई है। डीएम से कहा गया कि जब तक एयरपोर्ट चालू नहीं हो जाता, दस फीसदी पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी जाए ताकि वह हवाई अड्डे के काम को अभी से समझना शुरू कर दें। एयरपोर्ट पर चिकित्सीय और अग्निशमन की सुविधा मुहैया कराने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर पानी भरने की आशंका
एयरपोर्ट के अफसरों ने कहा कि हवाई अड्डा निचले हिस्से में बना है। पिछले साल भी हवाई अड्डा परिसर में पानी भर गया था। ड्रेनेज के लिए सवा दो करोड़ रुपये पास हुए हैं, लेकिन जल निगम ने अब तक काम शुरू नहीं किया है। अफसरों ने बारिश से पहले काम पूरा कराए जाने की जरूरत डीएम के समक्ष रखी।


टर्बो एविएशन कंपनी की हवाई सेवाएं 15 से 20 जून के बीच शुरू कराने की तैयारी है। इसको लेकर डीएम के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो गई है। जल्द से जल्द अधूरे काम पूरे होने हैं। -एसके सिंह, निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed