{"_id":"5c37755bbdec2273903305fc","slug":"181547138395-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड ने पटक-पटककर मार डाला बालक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड ने पटक-पटककर मार डाला बालक को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। अस्थायी गोशाला का दरवाजा तोड़कर बाहर निकले सांड़ ने गेट पर खेल रहे बालक को पटक-पटककर मार डाला। सांड़ के रौद्र रूप को देखकर वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। किसी तरह लोगों ने सांड़ को मौके से भगाया। परिवार वालों को जब खबर मिली तो कोहराम मच गया। इधर नगर के अंदर गोशाला बनाने से गुस्साई भीड़ ने लाश को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए और उन्होंने जाम खत्म किया।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी नगरों में आवारा घूमने वाले गोवंशों के लिए अस्थायी गोशालाएं बनवाई जा रही हैं। नगर पालिका प्रशासन ने बीते दिन मोहल्ला संख्या तीन स्थित पानी की टंकी के नीचे गोशाला बनाई है। इसमें बंद एक सांड़ गुरुवार की शाम करीब छह बजे गेट का दरवाजा तोड़कर बाहर आ गया। इसी बीच यहां से गुजर रहे मोहल्ले के इंद्रपाल शाक्य के 12 वर्षीय पुत्र धर्मवीर को सांड़ ने अपनी चपेट में ले लिया और उसे जमीन पर पटकने लगा। धर्मवीर की मौके पर ही मौत गई। वहां मौजूद लोग भी इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सांड़ को वहां से भगाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने लाश को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों का कहना था कि गोशाला को नगर से बाहर बनाया जाए। बाद में लोग माने और जाम खत्म किया।