फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 years old boy hangs himself after talking to a friend in Bareilly

बरेली: फोन पर मित्र से बोला- आज एक दोस्त कम हो जाएगा, फिर फंदे से लटक गया अंकुश

Fri, 17 Jun 2022 02:21 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 17 Jun 2022 02:21 PM IST
सार

परिवार वालों ने बताया कि पिछले दो दिन से अंकुश काफी उदास रहने लगा था। वह ठीक से खाना भी नहीं खा रहा था और न ही किसी से ज्यादा बात कर रहा था।

विज्ञापन
18 years old boy hangs himself after talking to a friend in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके के मीरापुर गांव के 18 वर्षीय अंकुश शर्मा ने गुरुवार सुबह आत्महत्या की कोशिश की। समय रहते परिजन ने देख लिया और उसे फंदे से उतारकर निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


परसाखेड़ा की एक फैक्टरी असिस्टेंट ऑपरेटर अंकुश शर्मा के पिता रवि शर्मा ने बताया कि अंकुश सीबीगंज स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से जीटीआई कर रहा था। इसके
विज्ञापन

साथ ही सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। बुधवार शाम अंकुश गांव में भंडारे में गया था। वहां एक दोस्त से फोन पर बात करते हुए उसने कहा कि अब तुम्हारा एक दोस्त कम हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जब परिवार के लोग अपने कार्यों में व्यस्त थे तो अंकुश कमरे में फंदे से लटक गया। इसी बीच अंकुश का छोटा भाई विनीत कमरे में पहुंचा तो भाई को फंदे पर लटका देखकर शोर मचा दिया। इस पर सभी लोग कमरे की ओर दौड़े और फंदा काटकर अंकुश को नीचे उतारा। वे लोग उसे क्षेत्र के ही निजी मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए वेंटिलेटर पर रखकर इलाज शुरू कर दिया है।


दो दिन से छोड़ दिया था खाना
परिवार वालों ने बताया कि पिछले दो दिन से अंकुश काफी उदास रहने लगा था। वह ठीक से खाना भी नहीं खा रहा था और न ही किसी से ज्यादा बात कर रहा था। उन लोगों ने समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वह शांत ही रहा और फिर खुदकुशी की कोशिश कर डाली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed