फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 new colleges, new topics given to 90 colleges

18 नए कॉलेज, 90 कॉलेजों को दिए गए नवीन विषय  

Tue, 20 Jun 2017 01:03 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Tue, 20 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
18 new colleges, new topics given to 90 colleges
18 new colleges, new topics given to 90 colleges - फोटो : 18 new colleges, new topics given to 90 colleges
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में बरेली और मुरादाबाद मंडल में 18 नए कॉलेजों को हरी झंडी मिल गई। अब इन कॉलेजों को नए शैक्षिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया में जोड़ा जाएगा। इन कॉलेजों में करीब 11 हजार से ज्यादा सीटें बढ़ जाएंगी। वहीं 90 कॉलेजों को नए विषय की संबद्धता प्रदान की गई है। जिसमें करीब नौ हजार यानी कुल बीस हजार सीटें शैक्षिक सत्र 2017-18 में बढ़ जाएंगी। संबद्धता की बैठक में 150 आवेदनों में से 114 का कार्य परिषद ने अनुमोदन किया था, जिसमें कार्य परिषद ने 108 पर अपनी मुहर लगाई है। बाकी को निरस्त कर दिया है। बरेली से इस बार एक ही आवेदन हुआ था और पीलीभीत से कोई भी आवेदन नहीं हुआ। संबद्धता की बैठक में जिन आवेदनों पर आपत्ति लगाई थी उनके मानक पूरे नहीं हुए। उनको आगे अग्रसारित नहीं किया गया। सूत्रों की मानें तो कुछ पैनल न होने के कारण आवेदन निरस्त हुए। पैनल में शामिल विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट ही नहीं दी। कुछ जगह पैनल पहुंचा ही नहीं जिस कारण आवेदन निरस्त हुए है। कुछ नए कॉलेजों के भी आवेदन बताए जा रहे हैं, जिनके आवेदन पैनल की प्रतिकूल रिपोर्ट के कारण कार्य परिषद में नहीं रखे गए। कुलसचिव साहब लाल मौर्या ने बताया कि कुल 108 आवेदन कार्य परिषद से पास हुए हैं, जिसमें 18 नए कॉलेज हैं।
विज्ञापन

कॉलेज तो बढ़ा दिए शिक्षक तो पूरे करो
नियमानुसार बीए में सात विषयों को मिलाकर 420 सीटें, जिसमें सात शिक्षक होने चाहिए, बीएससी में 120 सीटों के लिए पांच शिक्षक चाहिए और बीकाम में 60 या अतिरिक्त सेक्शन मिलने पर 120 सीटों पर चार शिक्षकों की जरूरत होती है। यानी बीए, बीएससी और बीकाम की मान्यता लेने वाले कॉलेजों को 16 शिक्षकों की जरूरत होगी। सूत्रों की मानें जिन कॉलेजों को मान्यता दी गई वहां मानकों के अनुसार शिक्षक नहीं हैं। यही नहीं जिन कॉलेजों को पहले भी संबद्धता दी गई वहां आज भी शिक्षक मानकों के अनुसार पूरे नहीं हो सके। 
विज्ञापन

इन जिलों को मिले नए कॉलेज
शाहजहांपुर :7 
संभल : 3
बिजनौर : 3
अमरोहा :2
बरेली : 1
बदायूं : 1
रामपुर : 1
कुल : 18
नए विषय : 90 पुराने कॉलेजों को मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed