फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18.5 thousand workers have come to Bareilly so far

अब तक 18.5 हजार मजदूर आए बरेली

Thu, 28 May 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
18.5 thousand workers have come to Bareilly so far
जंक्शन पर बैठे प्रवासी श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

17.22 हजार प्रवासी मजदूर इस समय मनरेगा में कर रहे काम

विज्ञापन
बरेली। दूसरे राज्यों से आने वालों कामगारों के लिए अब मनरेगा दो वक्त की रोटी का जरिया बन रही है। लॉकडाउन में घर आए 18.5 हजार प्रवासी मजदूरों में से 17.22 हजार योजना के तहत गांवों में ही काम कर रहे हैं। गांवों में जल संचयन, खेत समतलीकरण और चकरोड निर्माण सरीखे काम करके प्रवासी मजदूर अपने परिवार का खर्च चला रहे हैं।
मजदूरों का पलायन रोकने के लिए केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना लागू कर रखी है। योजना के तहत मजदूरों को गांव में ही सौ दिन का काम देने का प्रावधान है। मजदूरों ने योजना के तहत अपना पंजीकरण तो करा लिया, लेकिन ज्यादा कमाई के लालच में वे गांव छोड़कर दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में चले गए। इस तरह बड़ी संख्या में मजदूरों ने मनरेगा से दूरी बना रखी थी। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर केंद्र सरकार ने 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया तो बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर गांव लौटने लगे। जिले में अब तक करीब 18 हजार 503 मजदूर वापस आ चुके हैं। क्वारंटीन की अवधि पूरी करने के बाद जब मजदूर दिहाड़ी को लेकर परेशान होने लगे तो मनरेगा उनका सहारा बनी। इन दिनों ग्राम पंचायतों में जल संचयन, खेत समतलीकरण और चकरोड निर्माण आदि कराया जा रहा है। इनमें 17 हजार 222 प्रवासी मजदूर लगे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सभाओं में मनरेगा के तहत जल संवर्धन के साथ ही मिट्टी का काम कराया जा रहा है। इन दिनों प्रवासी मजदूर भी काम की मांग कर रहे हैं। प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों से कहा गया है कि शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए कार्य कराएं। लगभग 17 हजार 222 प्रवासी मजदूरों के जॉब कार्ड भी बनवा दिए गए हैं। उन्हें काम भी मिल गया है। करीब एक हजार प्रवासी श्रमिक ही ऐसे हैं जिन्होंने क्वारंटीन की अवधि अभी पूरी नहीं की है। इन्हें अभी काम नहीं दिया गया है और न ही उनका जॉब कार्ड बना है। - गंगाराम, मनरेगा उपायुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed