{"_id":"65dc90ee09b809afca007e55","slug":"1784-children-of-poor-families-will-be-able-to-study-free-in-private-schools-of-bareilly-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का अधिकार: बरेली के निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे 1784 परिवारों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का अधिकार: बरेली के निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे 1784 परिवारों के बच्चे
Mon, 26 Feb 2024 06:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Feb 2024 06:53 PM IST
सार
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत पहले चरण के दाखिलों के लिए सूची जारी कर दी गई। पहले चरण की सूची के लिए लॉटरी से 3378 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें से 1784 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत पहले चरण के दाखिलों के लिए सोमवार को लॉटरी जारी की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने पोर्टल के जरिए चयनित अभ्यर्थियों के नाम जाहिर किए। पहले चरण की सूची के लिए 3378 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें से 1784 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। चयनित अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
20 जनवरी से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में 18 फरवरी तक 4,519 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें से 1141 आवेदनों को कई कारणों से निरस्त कर दिया गया है। कई अभ्यर्थियों ने अपात्र होते हुए भी आवेदन किए थे, इस वजह से आवेदन निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन
कई आवेदन पत्रों में दूसरे ब्लॉक के स्कूलों का नाम भर दिया गया था। इसके चलते भी नाम चयनित नहीं किया गया। बीएसए संजय सिंह का कहना है कि पहले चरण के दाखिलों को लेकर स्थितियां स्पष्ट हो चुकी हैं। एक मार्च से दूसरे चरण के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
25 फीसदी सीटों पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें सीटें नहीं मिल सकी हैं वो दूसरी बार आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से इस बार सर्वाधिक चयन किए गए हैं। साल 2023-24 में यह संख्या कम रही।