फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   176 hanging by the grace of police passport

पुलिस की कृपा से लटके हैं 176 पासपोर्ट

Thu, 02 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 02 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
बरेली सहित उत्तर प्रदेश के दस जिलों में पुलिस और एलआईयू के सत्यापन के कारण काफी पासपोर्ट लंबित पड़े हुए हैं। पासपोर्ट मुख्यालय की इस रिपोर्ट को प्रमुख सचिव (गृह) देवाशीष पांडा ने गंभीरता से लिया है और इन मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के आदेश किए हैं। साथ में यह भी कहा है कि कोई भी आवेदन 21 दिन से अधिक समय तक लंबित नहीं होना चाहिए। अधिक समय तक लंबित रखने वाले जांच अधिकारी और थाना प्रभारी को जिम्मेदार बनाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने इस बारे में बरेली के डीएम, एसएसपी, डीआईजी तथा कमिश्नर को निर्देश दिए हैं। इन अधिकारियों से कहा है कि वह हर माह में दो बार लंबित आवेदनों की पड़ताल कराएं। उन्होंने प्रदेश के सभी 75 जिलों के आंकड़े पेश किए हैं। इनमें बरेली में 176 आवेदन 21 दिन से अधिक पुराने पुलिस एवं एलआईयू के स्तर पर लंबित बताए गए हैं। इनके अलावा इलाहाबाद 112, हाथरस, 69, अलीगढ़ 123, पीलीभीत, 63, शाहजहांपुर 112 आवेदन लंबित हैं। इन आवेदनों का ब्योरा अब आन लाइन पासपोर्ट कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। कुछ जिलों में नए अधिकारी तैनात होने के कारण उनके डिजिटल सिग्नेचर न होने का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed