फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बच्चे की सेहत का ख्याल रखेगा नया एप

बच्चे की सेहत का ख्याल रखेगा नया एप

Sat, 11 May 2019 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बच्चे की सेहत का ख्याल रखेगा नया एप
बरेली। सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाने वाले बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है। अब इन बच्चों की सेहत का ख्याल रखने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) का नया एप लागू किया गया है। यह एप एक-एक बच्चे की सेहत की मॉनीटरिंग करेगा। आरबीएसके के सदस्यों को इसका प्रशिक्षण दिए जाने के साथ उन्हें अपने क्षेत्र में इसके माध्यम से कार्य शुरू करने को कहा गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान एप की खूबियों की जानकारी दी गई तो यह भी बताया गया कि मोबाइल मेडिकल टीमों के लिए भी यह सहूलियत भरा होगा। आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एप का उद्देश्य आरबीएसके की परफारमेंस सुधारना है। इसके जरिए मोबाइल टीमें चिह्नित किए गए बाल मरीजों का लगातार फॉलोअप कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि इस एप के कारण न केवल आरबीएसके टीम को माइक्रोप्लान का शत प्रतिशत पालन करना होगा, बल्कि शिक्षा और बाल विकास विभाग को भी सूचना मिल सकेगी। जिससे वे लोग भी शत प्रतिशत बच्चों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में सक्षम होंगे। नए एप में 38 प्रकार के रोगों की जानकारी रहेगी।
विज्ञापन

आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर नितिन गंगवार ने बताया कि जिले के 15 ब्लाकों में प्रति ब्लाक कार्यरत दो-दो मोबाइल टीमें जब स्कूलों में बच्चों की सेहत की जांच करेंगी तो बच्चों में कौन सी गंभीर बीमारी हैं, इसका विवरण एप में दर्ज किया जाएगा। जिन बच्चों को रेफर किया गया, उनमें से कितने अस्पताल नहीं पहुंचे यह भी एप से देखा जा सकेगा। एक मोबाइल टीम में दो मेडिकल आफिसर दो पैरा मेडिकल वर्कर्स होंगे। मंडल स्तर पर दिए गए प्रशिक्षण के दौरान संयुक्तनिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एसपी अग्रवाल, डॉ. नरेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर शाहिद हुसैन, आरबीएसके नोडल आफिसर डॉ. अशोक कुमार, डा. अश्विनी गुप्ता, डीईआईसी मैनेजर नितिन गंगवार, संतोष सिंह, मो. जुबैर, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास विभाग से सीडीपीओ के अलावा टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है एप की खासियत
मोबाइल में नेटवर्क न रहने पर भी आरबीएसके के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ अपनी उपस्थिति और आंकड़े ऑफलाइन दर्ज कर सकेंगे। जैसे ही टीम नेटवर्क एरिया में आएगी सभी आंकड़े प्रेषित हो जाएंगे।

- डीएम, सीएमओ, बीएसए, डीपीओ, सीएचसी अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी, एबीएसए, सीडीपीओ, डीईआईसी मैनेजर और स्टेट के लोग भी कभी भी एप से बच्चों के इलाज के लिए गई टीम का डिटेल जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed