{"_id":"5cd07f48bdec22070a1a8a96","slug":"171557167944-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ने से मना किया तो टीचर ने बच्चे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन पढ़ने से मना किया तो टीचर ने बच्चे को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के एक स्कूल में कक्षा चार के छात्र को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया है। छात्र के परिवार वालों का आरोप है कि स्कूल का एक शिक्षक काफी समय से उस पर ट्यूशन का दबाव बना रहा था। उसकी बात नहीं मानी तो छात्र के साथ मारपीट की गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वैदो टोला निवासी पूर्व सभासद हारून खां का नौ वर्षीय बेटा मोहम्मद अदील खां ब्लूमिंगडेल स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। अदील की मां समर हारून का आरोप है कि स्कूल के एक अध्यापक काफी समय से उनके बेटे पर ट्यूशन पढ़ाने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने इस बात का विरोध किया तो अध्यापक ने छात्र का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस बारे में स्कूल जाकर शिकायत की गई थी। इसके बावजूद उन्होंने छात्र के साथ मारपीट करना बंद नहीं की। सोमवार दोपहर छात्र स्कूल से लौटा तो उसके शरीर पर कई जगह निशान थे। काफी पूछताछ के बाद छात्र ने बताया कि टीचर ने उसे कपड़े उतरवा कर पीटा है। इस पर परिवार वाले छात्र को सिविल लाइंस थाने ले गए, जहां उन्होंने अध्यापक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने छात्र का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
मुझे इस बारे में फोन पर सूचना मिली है। मैं इस समय दिल्ली में हूं। मंगलवार को पहुंच जाऊंगा। मैंने छात्र के परिजनों से कहा था सुबह इस मामले को देखेंगे, तभी कुछ कह पाएंगे। अगर शिक्षक की गलती होगी तो उसे सजा मिलेगी।
विज्ञापन
ज्योति मेंहदीरत्ता, डायरेक्टर, ब्लूमिंगडेल स्कूल
परिवार वाले जिस अध्यापक पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। वह पीटीआई हैं और वह बच्चों को नहीं पढ़ाते हैं। उन पर मारपीट का लगाया गया आरोप गलत है।
एनसी पाठक, प्रधानाचार्य ब्लूमिंगडेल स्कूल
बच्चे की मां की तरफ से तहरीर मिली है। मैंने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। मामले की पूरी जांच की जाएगी, और उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस