{"_id":"5c6c5412bdec2273a0326397","slug":"171550603282-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 किलोमीटर झटके लेते आई जनसेवा, हो सकती थी डिरेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 किलोमीटर झटके लेते आई जनसेवा, हो सकती थी डिरेल
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेलवे ने मंगलवार को सैकड़ों यात्रियों की जान मुश्किल में डाल दी। सहारनपुर में खराब हुआ जनसेवा एक्सप्रेस का कोच यात्रियों की आपत्ति के बाद भी नहीं बदला गया। बरेली तक करीब तीन सौ किलोमीटर ट्रेन झटके लेते हुए आई। कोच से तेज आवाज आ रही थी। कोच कभी भी पटरी से उतर सकता था। पूरे सफर में यात्री सहमे रहे। बरेली में भी कोच नहीं बदला जाता अगर यात्री अड़ नहीं जाते। यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन रोकी और हंगामा किया। तब जाकर कोच को बदला गया। ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक जंक्शन पर खड़ी रही। मंडल स्तर से इस मामले की जांच शुरू हो गई है।
अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस मंगलवार सुबह आठ बजे जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची। इंजन से आठवां कोच आवाज करता हुआ झटके के साथ रुक गया। ड्राइवर ने देखा कि शॉकर के स्प्रिंग जाम हो गए। उसने किसी तरह से स्प्रिंग की मरम्मत की और ट्रेन चलाने लगा। ट्रेन चली तो यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी। ऐसा दो बार हुआ तो ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मौके पर स्टेशन डायरेक्टर समेत अनेक स्थानीय अधिकारी पहुंच गए, लेकिन यात्री बिना कोच बदले ट्रेन को चलवाने को तैयार नहीं हुए। यात्रियों ने बताया कि सहारनपुर स्टेशन पर कोच में खराबी आई थी, लेकिन कोच नहीं बदला गया। कहा गया कि मुरादाबाद में कोच चेंज होगा, लेकिन वहां भी नहीं बदला गया। कोच कभी भी पटरी से उतर सकता था। कई जानें जा सकती थीं। इसके बाद सी एंड डब्लू अनुभाग मौके पर पहुंचा। ट्रेन में दूसरा कोच लगाया, इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
‘कोच की खराबी की ज्वाइंट रिपोर्ट मुरादाबाद भेज दी है। खराब कोच इंजन में कैसे लगा रह गया। मंडलीय अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।’
जंक्शन के रेल निदेशक मनोज मीणा