फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दो मासूम भाइयों की मौत से पूरा गांव गमजदा

दो मासूम भाइयों की मौत से पूरा गांव गमजदा

Fri, 15 Feb 2019 01:36 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
दो मासूम भाइयों की मौत से पूरा गांव गमजदा
भमोरा/बरेली। बिजली गिरने से दो मासूम भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। देवस्थल पर प्रस्तावित भंडारा भी स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

अशोक महान जूनियर हाईस्कूल सागरपुर के प्रधानाचार्य नत्थूलाल मौर्य भी मृत बच्चों के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नरेंद्र पढ़ाई में काफी होशियार था। उसे हमेशा आगे की पंक्ति में बैठाते थे। इस हादसे के बाद स्कूल में शोकावकाश घोषित कर दिया। ओमकार के दो और भाई व दो बहनें हैं। वहीं नरेंद्र के छह भाई व दो बहनें हैं। परिवार खेती करके पेट पालता है। हादसे से परिवार को गहरा सदमा लगा है। भाजपा नेता रामफूल सिंह चौहान ने भी जाकर परिवार को सांत्वना दी।

एक साल पहले भी यहीं गिरी बिजली
भमोरा के नगला गांव में जिस जगह बिजली गिरी वहां पहले भी ऐसी ही घटना हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछली साल यहीं पर बिजली गिरने से पेड़ झुलस गया था। वहीं चार फुट गहरा गड्ढा हो गया था।
विज्ञापन


रुद्रपुर गांव में लिंटर चटका, भैंस की मौत
भमोरा के ही रुद्रपुर गांव निवासी सर्वेश के घर बिजली गिरी तो उनका लिंटर चटक गया। घबराए हुए परिजन बाहर निकल आए। इनकी एक भैंस पर बिजली गिरी जिसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed