फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिन में खिली धूप, शाम होते ही चुभने लगी सर्द हवा

दिन में खिली धूप, शाम होते ही चुभने लगी सर्द हवा

Sun, 30 Dec 2018 12:26 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
दिन में खिली धूप, शाम होते ही चुभने लगी सर्द हवा
शाहजहांपुर। दिसंबर खत्म होने के साथ तापमान में गिरावट लगातार जारी है। दिन और रात के तापमान के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर भी बढ़ गया है। हालांकि, शनिवार को दिन में चटख धूप खिली। बीच में सर्द पछुआ हवा भी चुभती रही। शाम होने के साथ सर्द हवा ने नश्तर जैसा काम चालू कर दिया। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव तापते हुए नजर आए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन में पारा और भी गिरने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा। 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक मौसम काफी सर्द रहने का अनुमान है। इसका असर शनिवार से ही दिखने लगा। शाम होने के साथ सर्द हवा शुरू हुई तो बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। गर्म कपड़ों के साथ कोयला, रूम हीटर, हीटर, ब्लोअर की बिक्री में इजाफा हुआ है। इधर, कोहरे और शीतलहर का रेलगाड़ियों के संचालन पर भी सीधा असर देखने को मिल रहा है। फास्ट और सुपर फास्ट रेलगाड़ियों का टाइम टेबल पटरी से उतरने लगा है। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में सर्द रातें काटनी हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र में शनिवार का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, अलाव तक नहीं जले
मिर्जापुर। हाड ़कंपा देने वाली सर्दी दिनों-दिन बढ़ रही है लेकिन प्रशासन ने अभी तक अलाव जलाने की व्यवस्था नही की है। बुजुर्गों और बेसहारा लोगों का हाल बेहाल है। लोग कूड़ा करकट जलाकर किसी तरह ठंड से बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed