{"_id":"6aec190695f0b3018307e744","slug":"three-storey-under-construction-building-collapsed-in-chawri-bazaar-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढही: हादसे में दो की मौत, सीएम ने किया घटना स्थल का दौरा; दो अफसर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढही: हादसे में दो की मौत, सीएम ने किया घटना स्थल का दौरा; दो अफसर निलंबित
Thu, 05 Nov 2026 11:20 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:20 AM IST
सार
चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। घटना पर एमसीडी ने असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं सीएम ने घटना स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन
चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। दमकल विभाग को सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली थी। हादसे के समय सुबह 8 बजे करीब 10-12 मजदूर इमारत में काम कर रहे थे। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद बताया गया कि कोई फंसा नहीं है। हालांकि, बाद में एनडीआरएफ ने खोज और बचाव अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 6 लोगों को मलबे से निकाला गया है। इनमें से 4 लोग घायल हुए हैं, जबकि 2 की मौत हो गई है।
सीएम रेखा, हर्ष मलहोत्रा और एमसीडी मेयर ने घटना स्थल का जायदा लिया
साइट को तुरंत बंद कर दिया गया और दमकल विभाग ने छह गाड़ियां भेजीं। इमारत 50 गज के प्लॉट पर बन रही थी और तीसरे फ्लोर पर लेटर डाला जा रहा था। दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मेहरोत्रा भी मौके पर पहुंचे।
चावड़ी बाजार में इमारत ढहने के मामले में एमसीडी की शुरुआती रिपोर्ट, जेई और एई निलंबित
चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने के मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शुरुआती रिपोर्ट जारी की है। निगम के अनुसार, हादसे वाली इमारत करीब 50 वर्गमीटर के छोटे भूखंड पर बनी हुई थी। इस निर्माण को लेकर निगम को किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली थी। यहां तक कि पुलिस की ओर से भी निर्माण संबंधी कोई शिकायत या सूचना निगम को नहीं दी गई थी। एमसीडी की शुरुआती रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इमारत के संबंध में कोई बुकिंग नहीं की गई थी।
विज्ञापन
निगम के अनुसार, हादसे के समय इमारत में शटरिंग हटाने (डी-शटरिंग) का काम किया जा रहा था। इसी दौरान इमारत ढहने की घटना हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम ने संबंधित क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता (जेई) और सहायक अभियंता (एई) को निलंबित कर दिया है। निगम का कहना है कि फिलहाल यह शुरुआती जानकारी है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट और अन्य तथ्य सामने आने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि चावड़ी बाजार में इमारत ढहने की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए एमसीडी, डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर जुटी हैं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद निर्माण कार्य की निगरानी और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर के आदेश
हादसे के बाद प्रशासनिक कार्रवाई के तहत ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश भी दिए गए हैं। निगम की ओर से संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। हालांकि, इमारत ढहने के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
सीएम रेखा बोलीं- दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि चावड़ी बाजार में जो इमारत गिरी है, यहां पर अभी तक 2 मृत लोग बाहर निकाले गए हैं। एक व्यक्ति जो निकला है वो घायल है। अभी जांच में इस इमारत के गिरने के कारण पता चल पाएंगे। अभी नगर निगम ने अपने जेई और एई को निलंबित किया है। इसके अलावा जो इस इमारत को बना रहा था, उस पर एफआईआर दर्ज हुई है। मैं कहना चाहती हूं कि जिस तरीके से लोग अपने घरों का निर्माण करते हुए बचाव और सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहे हैं, यह उन्हीं के जीवन के लिए घातक है। जो भी अधिकारी यहां पर ऐसी लापरवाही को नजरअंदाज करेगा, उसको भी बख्शा नहीं जाएगा। अभी जेई और एई को सस्पेंड कर दिया गया है।
मेयर बोले- ग्रैप के नियमों का हुआ उल्लंघन
मेयर प्रवेश वाही ने चावड़ी बाजार इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह जाने की घटना पर कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कत आ रही है। मैं बताना चाहता हूं कि जो लोग इतनी संकरी गलियों में ग्रैप के नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं, इसको लेकर उनपर एफआईआर दर्ज की गई है और आगे भी दर्ज की जाएगी।
संकरी गलियों की वजह से रेस्क्यू में देरी
संकरी गलियों के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। दुर्घटना स्थल पर जेसीबी मशीन अंदर नहीं जा पा रही है। राहत कर्मी केवल ड्रिलर और कटर का उपयोग कर पा रहे हैं। तंग गली होने से एनडीआरएफ टीम को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक समय में केवल 8-10 एनडीआरएफ कर्मी ही गली के अंदर जा पा रहे हैं।
बचाव कार्य मैनुअल तरीके से चल रहा है। इस हादसे से बगल की बिल्डिंग के पिलर टूट गए हैं। इससे पड़ोसी इमारत के भी गिरने का डर बना हुआ है। यह स्थिति बचाव अभियान को और अधिक जटिल बना रही है। राहत कार्य अभी भी लगातार जारी है।