{"_id":"5c18055fbdec2256ae0cb164","slug":"171545078111-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास नहीं पहुंची तैयारियों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास नहीं पहुंची तैयारियों की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हवाई अड्डे से 15 जून से फ्लाइट शुरू कराने का दावा किया जा रहा है। हाल ही में प्रशासन के साथ तैयारियों को लेकर मीटिंग भी हुई थी, लेकिन इसकी रिपोर्ट अब तक एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के अधिकारियों के पास नहीं पहुंची है।
10 मार्च को हवाई अड्डे का उद्घाटन तो हो गया लेकिन उड़ान सेवाएं अब तक नहीं शुरू हो सकी है। पहले जेट एयरवेज हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में था, लेकिन बाद में कंपनी ही बंद हो गई। अब टर्बो एविएशन नाम की दूसरी कंपनी हवाई जहाज उड़ाने की तैयारी कर रही है। हाल में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक एसके सिंह की मौजूदगी में प्रशासन की बैठक भी हुई थी। इसमें इस पर चर्चा हुई थी कि हवाई अड्डे पर अब तक ड्रेनेज सिस्टम तैयार नहीं हुआ है, जबकि जल निगम इसके लिए ढाई करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसके अलावा हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य और अग्निशमन सेवाओं के साथ बिजली के लिए स्वतंत्र फीडर और पानी की लाइन बिछाने सहित दूसरे कई और मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि मीटिंग में जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई थी, उसे लेकर अब तक प्रशासन ने क्या इंतजाम किए हैं? इस संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।