{"_id":"5be9c0cfbdec22694b42c0e1","slug":"171542045903-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन मेजबान एथलीट रहे हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन मेजबान एथलीट रहे हावी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस में शुरू हुई 67वीं अंतर जनपदीय बरेली जोन पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान एथलीटों का दबदबा रहा। बरेली जोन के 250 खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसपी मुनिराज जी और एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने किया।
5000 मीटर दौड़ महिला में बरेली की आरती राजभर प्रथम, बरेली की ही कविता यादव दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में बिजनौर के अंकित शर्मा प्रथम, बरेली के जुगनू द्वितीय रहे। 5000 मीटर पुरुष में रामपुर के गौरव राणा प्रथम, बरेली के विनय कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर पुरुष में बिजनौर के अंकित शर्मा प्रथम और बरेली जुगनू दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में बरेली के दीपक प्रथम और शाहजहांपुर के मंगल सिंह द्वितीय, 200 मीटर दौड़ महिला में बरेली की दीक्षा प्रथम और रंजना पटेल दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर महिला में बरेली की सरिता प्रथम और अमरोहा की रविता द्वितीय, 800 मीटर पुरुष में रामपुर के गौरव राणा प्रथम और बरेली के अजयवीर दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट महिला में पीलीभीत की हिना अब्बास प्रथम और शाहजहांपुर की अनामिका द्वितीय, लंबी कूद पुरुष में बिजनौर के पवन शर्मा दूसरे और बरेली के पुश्किन बलियान द्वितीय, लंबी कूद महिला में बरेली की अंजू यादव प्रथम और बदायूं की सुजीता यादव द्वितीय रहीं। 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ पुरुष में बरेली के पुश्किन, जुगनू, सचिन, विनय प्रथम और रामपुर के विपिन, गौरव, रोहित और राजकुमार द्वितीय रहे। वहीं महिला रिले में बरेली की आरती, रिचा, सरिता, दीक्षा प्रथम रहीं। बदायूं की अनीता, मधु, आसमा और अनुपम द्वितीय रहीं। ऊंची कूदमें बरेली की श्वेता प्रथम और अलका द्वितीय रहीं। प्रथम दिन के विजेताओं को सीओ तृतीय अशोक कुमार मीणा ने पुरस्कार बांटे।