फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छठ पूजा पर बिहार रूट की सभी ट्रेनों में नो-रूम

छठ पूजा पर बिहार रूट की सभी ट्रेनों में नो-रूम, आरक्षित कोच में जनरल जैसी भीड़

Mon, 12 Nov 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 12 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
छठ पूजा पर बिहार रूट की सभी ट्रेनों में नो-रूम
रेलवे स्टेशन पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दीपावली के बाद अब छठ पूजा ने ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ा दिया है। आरक्षित कोच भी जनरल में तब्दील हो चुके हैं। बिहार रूट की अर्चना एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति चल रही है। बाकी कसर दिल्ली, देहरादून, कोलकाता रूट पर चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी ने पूरी कर दी है। अमूमन ट्रेनें 10 से 30 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जबकि रेलवे ट्रैक पर अभी कोहरा भी घना नहीं हुआ है।

विज्ञापन


दीपावली पर ट्रेनों में यात्रियों को जगह नहीं मिली। त्योहार के बाद घर से लौटने वालों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब छठ पूजन का त्योहार भी आ गया है। रेलवे ने छठ पूजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं, लेकिन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ ज्यादा है, जिससे बुजुर्ग, महिलाओं को खासी दिक्कत आ रही है। रविवार को पूछताछ काउंटर पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


यात्रियों के हिस्से में आया इंतजार
देहरादून रूट की गाड़ी संख्या 13009 दून एक्सप्रेस 16 घंटे देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। वहीं नई दिल्ली के लिए चली स्पेशल ट्रेन 04095 भी आठ घंटा देरी से चली। दरभंगा एक्सप्रेस करीब 30 घंटे, मुज्जफरनगर एक्सप्रेस दस घंटे, फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे, अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची, जिसके कारण यात्रियों को जंक्शन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed