{"_id":"5944076d4f1c1b24118b4793","slug":"171497630573-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकुलपुर तालाब की भूमि पर कब्जे की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकुलपुर तालाब की भूमि पर कब्जे की कोशिश
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
बरेली।
नगर निगम सीमा में नदौसी स्थित गोकुलपुर तालाब की जमीन पर कब्जा करने की जानकारी निगम अधिकारियों को मिली। नगर आयुक्त ने पर्यावरण अभियंता के साथ अन्य विभागाें के अधिकारियों को मौके पर भेजा। यहां कुछ लोग कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे थे। नगर निगम ने कार्रवाई की चेतावनी देकर उनको वहां से भगा दिया। साथ ही सर्वे कराकर बाउंड्री के लिए कह दिया। अब निगम तालाब का सुंदरीकरण कराएगा।
गोकुलपुर में काफी बड़े हिस्से में तालाब की जमीन है। इसमें अवैध रूप से कब्जा करने के लिए लोग तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। कब्जे की जानकारी पर शुक्रवार को ही मेयर और नगर आयुक्त ने टीम भेजकर इसका सर्वे करा लिया। साथ ही बाउंड्री बनाने का काम भी शुरू हो गया है। मेयर डॉ. आईएस तोमर का कहना है कि तालाब को खुदवा कर इसका सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कब्जे की जानकारी मिली थी, इसलिए बरसात को देखते हुए यहां तालाब विकसित किया जाएगा।