फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17-year-old son died parents injured due to bike collided with tanker in Baheri

Bareilly News: बहेड़ी में टैंकर से टकराई बाइक, 17 साल के बेटे की मौत, माता-पिता घायल

Tue, 11 Feb 2025 10:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 10:49 AM IST
सार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में सामने से आ रहे टैंकर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। उनके बेटे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
17-year-old son died parents injured due to bike collided with tanker in Baheri
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में दूसरी बाइक को बचाने के प्रयास में एक बाइक सामने से आ रहे टैंकर में जा घुसी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके माता-पिता घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


गांव दईया भोज निवासी किशनलाल बाइक से 55 वर्षीय पत्नी पद्मिनी और 17 वर्षीय पुत्र विशाल के साथ आ रहे थे। उनकी 15 वर्षीय पुत्री खुशबू, 25 वर्षीय विवाहित पुत्री सुधा और सुधा के दो बच्चे दूसरी बाइक पर थे। यह लोग बाइक से तेजनगर मिंतरपुर में नामकरण कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


लबेदी भट्ठे के पास एक बाइक से बचने के चक्कर में रात नौ बजे उनकी बाइक सामने से आ रहे तेल के टैंकर में जा टकराई। इससे विशाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता किशनलाल और माता पद्मिनी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो से टकराई क्रेन, 10 सवारियां घायल
हाफिजगंज में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर सवारियां लेकर जा रहे टेंपो से क्रेन टकरा गई। हादसे में टेंपो सवार 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। क्रेन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो बरेली की ओर से नवाबगंज जा रहा था। हाफिजगंज बाइपास से थोड़ी दूरी पर पीछे से आ रही क्रेन ने टेंपो को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से अनियंत्रित टेंपो खाई में उतरकर पेड़ों के बीच में फंस गया। 

हादसे में नवाबगंज निवासी चालक हरिओम के साथ ही पीलीभीत के बरखेड़ा निवासी बाबू पहलवान व बानो, खतौआ निवासी हनीफ, बरेली के रहने वाले राजेंद्र सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल इनकी हालत स्थिर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed