फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 trains will be canceled today and tomorrow

Bareilly News: आज और कल निरस्त रहेंगी 17 ट्रेनें, आठ हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित

Mon, 01 Jul 2024 07:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
17 trains will be canceled today and tomorrow
बरेली। पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने-आने वाली 17 ट्रेनें सोमवार और मंगलवार को निरस्त रहेंगी। इनमें 12 विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं। वहीं, कुछ ट्रेनाें को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। इससे बरेली में ही आठ हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित होंगे। इन ट्रेनों को गोंडा-बुढ़बल और नरकटियागंज-पनियहवा रेल खंडों में मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त और मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

बरेली होते हुए गुजरने वाली 04058/04057 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार और 05055/05056 लालकुआं-वाराणसी-लालकुआं विशेष ट्रेन को एक व दो जुलाई को निरस्त किया गया है। 05324 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन दो जुलाई और 05656 गुवाहाटी-जम्मूतवी विशेष ट्रेन एक जुलाई को निरस्त रहेंगी। 05024 आनंद विहार-गोरखपुर, 05532 आनंद विहार-रक्सौल, 04679 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहाटी विशेष ट्रेनें एक और 04003 सीतामढ़ी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन दो जुलाई को निरस्त की गई हैं।
विज्ञापन

04310/04309 देहरादून-गोरखपुर-देहरादून विशेष ट्रेन दो और तीन जुलाई को निरस्त रहेगी। 14618/14617 अमृतसर-पूर्णिया-अमृतसर एक्सप्रेस और 15211/15212 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस एक से पांच जुलाई तक निरस्त की गई हैं। 22423 गोरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक जुलाई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस एक जुलाई को, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस तीन जुलाई को, 02563 बरौनी-नई दिल्ली, 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन, 12553/12554 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, 12557/12558 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस एक से चार जुलाई तक, 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन एक से तीन जुलाई, और 12203/12204 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस एक व तीन जुलाई को बदले मार्ग से चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed