फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली रोडवेज को मिलीं चार जनरथ एसी बसें

बरेली रोडवेज को मिलीं चार जनरथ एसी बसें

Thu, 09 May 2019 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बरेली रोडवेज को मिलीं चार जनरथ एसी बसें
बरेली। बरेली रोडवेज बसों के बेड़े में चार नई जनरथ एसी बसों का इजाफा हुआ है। यह बसें देहरादून, लखनऊ, आगरा और कानपुर रूट के लिए शुरू की गई हैं। इसका किराया साधारण बसों से मात्र 25 प्रतिशत ही अधिक है।
विज्ञापन

बरेली में जनरथ एसी बसें दो दिन पहले ही आई हैं। इसमें बड़ी बात यह है कि बरेली से लखनऊ जाने के लिए सीधी बस कोई नहीं थी, जो जनरथ के बहाने मिल गई है। रुहेलखंड डिपो के हिस्से में दो बसें आईं हैं। फिलहाल, एक बस बरेली से देहरादून के लिए पुराने बस अड्डे से चलेंगी।
विज्ञापन

रुहेलखंड डिपो के एआरएम एसके वर्मा ने बताया कि देहरादून से वापसी पर यह बस लखनऊ के लिए बरेली होकर सेटेलाइट बस अड्डे से वाया सीतापुर जाएगी। इसी तरह दो बसें बरेली डिपो के हिस्से में आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली डिपो के एआरएम प्रभारी कमल जीत सिंह (यातायात अधीक्षक) ने बताया कि इसमें एक बस कानपुर के लिए होगी। यह बस सेटेलाइट बस अड्डे से रवाना होगी। जो फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिल्लौर होकर चलाई जाएगी, जबकि दूसरी बस आगरा रूट पर पुराने बस अड्डे से चलेगी। हालांकि इस बस को अभी ट्रायल पर रखा गया है।

स्टेशन समय किराया
बरेली से देहरादून सुबह 09:30 बजे 494 रुपये
बरेली से लखनऊ सुबह 05:00 बजे 343 रुपये
बरेली से कानपुर सुबह 11:00 बजे 355 रुपये
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed