फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बदायूं: बाहरी केंद्रों के ध्यानार्थ

बदायूं: बाहरी केंद्रों के ध्यानार्थ

Wed, 08 May 2019 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
बदायूं: बाहरी केंद्रों के ध्यानार्थ
कंडेंसर फटने से लगी आग, जिंदा जली युवती
विज्ञापन

बिल्सी (बदायूं)। ग्राम रायपुर बुजुर्ग में सीलिंग फैन का कंडेंसर फटने से एक घर में आग लग गई, जिसमें फंसकर एक युवती की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसे बचाने में उसके मां-बाप गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में घरेलू सामान भी जल गया।

ग्राम रायपुर बुजुर्ग निवासी ऋषिपाल सिंह की बेटी सलोनी (20) सोमवार की रात करीब साढ़े सात-आठ बजे अपने कमरे में पूजा कर रही थी, जबकि ऋषिपाल की पत्नी धनवती खाना बना रही थीं। उसी समय अचानक कमरे में लगे सीलिंग फैन का कंडेंसर तेज आवाज के साथ फट गया। कंडेंसर की चिंगारी निकली और उससे कमरे में रखे सामान में आग लग गई। परिवार वाले कुछ समझ पाते, उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार वालों के मुताबिक उसी कमरे में डीजल से भरी केन भी रखी थी। केन तक आग पहुंचने के बाद उसने भी आग पकड़ ली, इससे आग और भड़क गई। इस दौरान सलोनी कमरे में फंस गई और आग की लपटों से घिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख पुकार सुनकर ऋषिपाल और उनकी पत्नी धनवती आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। बेटी को बचाने और आग बुझाने के प्रयास में दंपती भी काफी झुलस गए। घर में शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। तब तक आग घर में फैल गई। लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। उसके बाद परिवार वाले तीनों लोगों को जिला अस्पताल ले गए, जहां से सलोनी को बरेली रेफर कर दिया गया। सोमवार देर रात सलोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती के शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया। मंगलवार शाम को शव घर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed