{"_id":"5ca51623bdec2213ed0cc8b0","slug":"161554322979-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन्नत जमात के बड़े आलिम थे हजरत सैयद शाहिद अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन्नत जमात के बड़े आलिम थे हजरत सैयद शाहिद अली
विज्ञापन
बरेली। दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में आलिमे दीन हजरत मुफ्ती सैयद शाहिद अली के विसाल पर ताजियती जलसा आयोजित किया गया। मदरसा मंजरे इस्लाम के उलमा और तलबा की ओर से संपन्न हुए जलसे में हजरत शाहिद अली की जिंदगी पर रोशनी डाली।
इस मौके पर जलसे के दौरान दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) ने बगदाद शरीफ से फोन के जरिए हजरत शाहिद अली के इंतकाल पर अफसोस जाहिर किया और बताया कि वह उनके मगफिरत के लिए दुआ कर रहे हैं। उनके इंतेकाल से दीनी खिदमात में कमी आएगी। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी ने उन्हें सुन्नत जमात का बड़ा आलिम बताया और कहा उनके विसाल से सुन्नियत का नुक्सान हुआ है। मंजरे इस्लाम के प्रधानाचार्य मुफ्ती मोहम्मद आकिल रजवी सैयद साहब की हयात और उनकी दीनी खिदमात पर रोशनी डाली। आखिर में मुफ्ती सैयद कफील हाशमी ने दुआ की। इस दौरान डा. एजाज अंजुम, मुफ्ती अफरोज आलम, मौलाना सैयद शाकिर अली, मुफ्ती अय्यूब खां, मुफ्ती जमील खां आदि ने खिरकत की।