{"_id":"5c9e7a7bbdec221469616991","slug":"161553889915-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर खुफिया तंत्र सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर खुफिया तंत्र सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लोकसभा चुनाव में प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। इन उम्मीदवारों के पर्चा दाखिल करने के दौरान किसी तरह की अराजकता का माहौल न पैदा होने पाए, इसके लिए जिला प्रशासन ने इंटेलीजेंस से यह रिपोर्ट ले ली है कि बड़े पार्टियों के नेता कब और किस वक्त अपना पर्चा दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। पुलिस-प्रशासन ने इस दिन सुरक्षा का चक्रव्यूह और ज्यादा मजबूत करने की रणनीति तैयार कर ली है।
खुफिया विभाग की तरफ से प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पहली अप्रैल से नामांकन कराने जाएंगे। पहली अप्रैल को बरेली सीट के लिए सपा गठबंधन से भगवत शरण गंगवार, आंवला सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सर्वराज सिंह, सराय तलफी सीबीगंज से निर्दलीय प्रत्याशी स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायन आचार्य और इसी सीट से बसपा गठबंधन से रूचि वीरा नामांकन कराएंगी, जबकि दो अप्रैल को आंवला सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार कश्यप, बरेली सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और भाजपा से संतोष कुमार गंगवार कलक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा दाखिल करेंगे। चार अप्रैल को आंवला सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी के सुशील कुमार नामांकन पत्र भरेंगे। खुफिया विभाग की तरफ से इन प्रत्याशियों की रिपोर्ट प्रशासन के उच्चाधिकारी को भेज दी गई है।